{"_id":"599c63824f1c1bc7578b45d9","slug":"31503421314-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय को मिला टीईटी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय को मिला टीईटी कार्यक्रम
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस कार्यालय
को मिला टीईटी कार्यक्रम
क्रासर
25 अगस्त से आवेदन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
13 सितंबर तय की गई आवेदन की अंतिम तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शिक्षामित्रों को राहत देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी किया गया था। सरकार की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम मंगलवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश शासन की विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह की ओर से जारी आदेश को आधार मानें तो शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आठ सितंबर तय की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर व आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर रखी गई है। 15 सितंबर दोपहर से 19 सितंबर शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों का संशोधन किया जा सकेगा। सुबह 10 बजे से 12:30 बजे व दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक दो पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि 15 अक्तूबर होगी। आदेश को आधार मानें तो परीक्षा का परिणाम प्रत्येक दशा में 30 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने टीईटी कार्यक्रम मिलने की पुष्टि की है।