फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   30 found corona positive in sultanpur

30 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Sat, 03 Apr 2021 09:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
30 found corona positive in sultanpur
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। शनिवार को 30 कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक ही दिन में इतने संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक्टिव केस 71 से बढ़कर 101 हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेशन के साथ ही अमहट स्थित एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए 1211 सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में 1632 लोगों की एंटीजन की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक दिन में 30 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें होमआइसोलेशन के साथ एल टू हॉस्पिटल अमहट में भर्ती कराया गया है।
25 मार्च से जिले में लगातार संक्रमित मिल रहे। इससे पॉजिटिव लोगों की संख्या 101 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन और एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती 12 लोगों के स्वस्थ्य होने पर शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
3775 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
जिले में शनिवार को 16 स्थानों पर 3775 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया। शनिवार को निर्धारित लक्ष्य 4980 के सापेक्ष शाम तक 3775 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

अमेठी में महिला समेत दो पॉजिटिव
गौरीगंज। जिले में शनिवार को महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जगदीशपुर कस्बा में एक महिला और राजापुर कोहार में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया किन जिले में एक्टिव केस 23 हो गए हैं। संक्रमण नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed