फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   29,799 candidates appeared in the police recruitment exam

Sultanpur News: 29,799 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
29,799 candidates appeared in the police recruitment exam
कुड़वार में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। -संवाद
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के 29,799 अभ्यर्थियों का भाग्य रविवार शाम उत्तरपुस्तिकाओं में बंद हो गया। दोनों पालियों को मिलाकर 33,504 में से 3,705 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में गैर प्रदेशों से अभ्यर्थियों के पहुंचने से रोजगार की ललक उनमें साफ तौर पर दिख रही थी।
विज्ञापन



जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए 29 सेंटरों में दूसरे दिन रविवार को पहली पाली के अभ्यर्थियों का सुबह साढ़े सात बजे से पहुंचना शुरू हो गया। आठ बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश विद्यालयों में शुरू करा दिया गया। इस बीच अभ्यर्थियों को सेंटरों पर लगे जैमर, बायोमीट्रिक व स्कैनिक मशीन से गुजरना पड़ा। कक्ष में सीसीटीवी का पहरा लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था का सुबह से ही डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी सोमेन बर्मा जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने पहली पाली में यश कान्वेंट, स्टेला मेरिस कान्वेंट, जीजीआईसी भदैंया और दूसरी पाली में बरियार शाह इंटर कॉलेज भदहरा, धर्मा देवी इंटर कॉलेज कुड़वार का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की सक्रियता का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरों व स्कैनिंग मशीन को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रविवार को पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 16,752 के सापेक्ष 15,144 व दूसरी पाली की परीक्षा में 16,752 के सापेक्ष 14,655 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पहली पाली में 1608 व दूसरी में 2097 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 3705 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सेंटरों की उत्तरपुस्तिकाओं को मुख्य कोषागार में जमा करा दिया गया है।






कंट्रोल रूम से अधिकारी लेते रहे पल-पल की जानकारी
पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम से अधिकारी सेंटरों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।



सेंटरों के सेल में जमा किए गए अभ्यर्थियों के सामान

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की देखरेख में सेल बनाया गया था। सेंटरों पर मोबाइल, बैग व अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों की जांच के दौरान उनका सामान सेल में जमा कराया गया। परीक्षा समाप्ति पर संबंधित को सामान वापस किए गए।




गेट पर रहा पुलिस का पहरा
पुलिस परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा रहा। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी बीच-बीच में पहुंचते रहे। अभ्यर्थियों की जांच के बाद उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया गया। गेट पर तैनात पर अभ्यर्थियों के शर्ट व पैंट की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed