फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   28th Inter-district Athletic Cluster Competition Begins

Sultanpur News: 28वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू

Tue, 11 Aug 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
28th Inter-district Athletic Cluster Competition Begins
सुल्तानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को 28वीं अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों से महिला और पुरुष पुलिसकर्मी प्रतिभाग कर रहे हैं। एथलेटिक्स और साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस प्रशिक्षण स्कूल सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र ने किया। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि पुलिस बल में शारीरिक दक्षता के साथ टीम भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन का विशेष महत्व है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed