फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   28 thousand characters will get shelter in a year

Sultanpur News: जिले के 28 हजार गरीबों को मिलेगी अपनी छत

Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
28 thousand characters will get shelter in a year
सुल्तानपुर। नए साल पर शासन ने आर्थिक तौर से कमजोर जरूरतमंदों को 28 हजार पीएम आवास का तोहफा दिया है। इसके लिए साल 2023 में बनने वाले पीएम आवास का ब्लॉकवार लक्ष्य तय किया गया है। इसके माध्यम से साल भर में 28 हजार गरीब पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में आशियाना मिलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय ने दी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को योजना के तहत निर्मित होने वाले आवासों का लक्ष्य आवंटित कर पात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश व केंद्र सरकार हर साल गांवों में रहने वाले जरूरतमंद व पात्र लोगों को पीएम आवास देती है। ब्लॉक वार आवंटित योजना के लक्ष्य के साथ ही पात्रों के चयन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित प्रत्येक लाभार्थी को भवन निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें मजदूरी के लिए मनरेगा के तहत 19,100 रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की धनराशि भी पंचायती राज विभाग से उपलब्ध होगी।
जिले की स्थायी पात्रता सूची में शामिल करीब 62 हजार गरीब आवास से अभी तक वंचित हैं। इसे देखते हुए शासन ने चालू वित्तीय वर्ष के पूर्व में करीब 11 हजार प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए थे। इसके बाद भी करीब 51 हजार गरीबों को आवास नहीं मिल पाया था। बीते दिनों क्षेत्रीय सांसद मेनका गांधी ने विकास विभाग को वंचित गरीबों को आवास देने के लिए केंद्र सरकार को साल 2023 में बनने वाले पीएम आवासों का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था।

इसके अनुपालन में ही आवास का लक्ष्य जारी करते हुए शासन ने विकास विभाग को सात जनवरी 2023 तक पात्रों को चयनित कर आवास आवंटन के लिए निर्देशित किया है। आवंटन की तिथि नजदीक देख विकास विभाग व ब्लॉक कार्यालयों में प्रधानमंत्री आवास आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed