{"_id":"961c508d19ec2748daeaa0236d45edfb","slug":"28-teachers-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय से नदारद 28 शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय से नदारद 28 शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय से अनुपस्थित रहे 28 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए एवं खंड शिक्षाधिकारियों के औचक निरीक्षण में 28 शिक्षक अपने विद्यालयों से नदारद पाए गए। सभी शिक्षकों को निलंबित कर प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीएसए के निर्देश पर गठित टीम की ओर से 135 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। बीएसए ने स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण किया साथ ही इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालयों के 11 प्रधानाध्यापक एवं आठ सहायक अध्यापक विद्यालयों से नदारद मिले। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक प्रधानाध्यापक एवं आठ सहायक अध्यापक भी अपने तैनाती स्थल से बिना कारण बताए अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
सभी विद्यालयों के 28 शिक्षकों को कर्तव्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों से संबद्ध करते हुए प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
चार का वेतन कटा, सात को मिली नोटिस
निरीक्षण में अनुपस्थित रहने वाले तीन अनुदेशकों एवं एक शिक्षा मित्र का वेतन काटने का आदेश बीएसए ने दिया है। वहीं आकस्मिक निरीक्षण में नामांकित छात्रों के कम उपस्थिति एवं शिक्षक डायरी अपडेट न करने पर सात शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।