{"_id":"5f3aa5528ebc3e3d1a5b1181","slug":"28-corona-positive-including-tehsildar-s-wife-sultanpur-news-lko535491160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार की पत्नी समेत पाए गए 28 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार की पत्नी समेत पाए गए 28 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में तहसीलदार सदर की पत्नी समेत सोमवार को 28 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के तीन कर्मी भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर में आइसोलेट करने के बाद शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 अगस्त को जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार की सुबह जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब की जांच में 19, पोर्टल पर पांच, ट्रूृनेट मशीन की जांच में दो व एंटीजन टेस्ट में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इसमें 20 मरीज शहरी क्षेत्र व आठ ग्रामीण क्षेत्र के पॉजिटिव मिले हैं। बताया कि तहसीलदार सदर की पत्नी, कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के तीन कर्मचारी, एक कर्मचारी की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिला कारागार का एक सिपाही भी संक्रमित पाया गया है। शहर के दरियापुर निवासी एक युवक, निरालानगर निवासी एक प्रौढ़, श्यामनगर निवासी एक युवक, नयानगर सिरवारा रोड निवासी एक महिला, पारकींसगंज निवासी एक वृद्घा व गोलाघाट निवासी एक अधेड़ में संक्रमण पाया गया है।
शहर के करौंदिया लक्ष्मीनगर निवासी एक महिला, पयागीपुर निवासी एक युवक, खैराबाद निवासी एक अधेड़, विवेकनगर निवासी एक युवक, दरियापुर निवासी एक महिला व गभड़िया निवासी एक अधेड़ में संक्रमण मिला है। लंभुआ के शाहपुर पूरन निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है।युवक केजीएमयू में सिक्योरिटी गार्ड है।
करौंदीकलां का एक अधेड़, नरोत्तमपुर कादीपुर का एक अधेड़, कूरेभार के फुलौना निवासी एक युवक, लाखीपुर दूबेपुर निवासी एक युवक, कूरेभार के वल्लीपुर निवासी एक युवक में भी कोरोना का संक्रमण मिला है।
रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि फरीदीपुर कोविड केयर सेंटर में भर्ती 17 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।