फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2721 nomination forms sold in sultanpur

सुल्तानपुर में बिके 2712 नामांकन फार्म

Fri, 02 Apr 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
2721 nomination forms sold in sultanpur
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर शुक्रवार को भी जिला पंचायत समेत 14 ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री दिन भर जारी रही। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान समेत चारों पदों के नामांकन पत्रों की खरीद के लिए जिला पंचायत व ब्लॉक मुख्यालयों पर दिन भर दावेदार कतार लगाए रहे। जिले में 15 स्थानों पर चारों पदों के लिए करीब 2,712 नाम निर्देशन पत्र बिके।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 137 नामांकन पत्र बिके। प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि इसमें आरक्षित व अनारक्षित दोनों पर्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह से शुरू हुई। मोतिगरपुर ब्लॉक पर आरओ अरविंद कुमार व एडीओ पंचायत शमशाद अली की मौजूदगी में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 159 नामांकन पत्र खरीदे गए। दूबेपुर ब्लॉक पर 293 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनपतगंज में प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 271 नामांकन पत्र बिके। बल्दीराय ब्लॉक पर 346 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। पीपीकमैचा विकास खंड मुख्यालय पर कुल 127 फार्म बिके। जयसिंहपुर ब्लॉक पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 242 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।

अखंडनगर में कुल 199 नामांकन पत्र खरीदे गए। शाम तक सभी ब्लॉकों व जिला पंचायत में विभिन्न पदों के करीब 2,712 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि आठ अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed