फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   27 village head and secretary will be honored for vaccination

100 से अधिक वैक्सीनेशन कराने वाले 27 प्रधान व सचिव होंगे सम्मानित

Sat, 05 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
27 village head and secretary  will be honored  for vaccination
सुल्तानपुर। ग्राम पंचायतों में 100 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगवाने वाले ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को पंचायतराज विभाग सम्मानित कराएगा।
विज्ञापन

सात जून को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी 27 ग्राम प्रधानों व 26 पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने 100 से अधिक वैक्सीनेशन कराने वाले प्रधानों व पंचायत सचिवों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत सात जून को विकास भवन में 27 ग्राम प्रधानों व 26 पंचायत सचिवों को सम्मानित करने की तिथि तय की गई है।
डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि सात जून को धर्मदासपुर, मेघमऊ, पिपरी सांईनाथपुर, अमऊजासरपुर, जरईकलां, शुकुलदुलैचा, सेमरौना, इरूल, दक्खिनवारा, तातोमुरैनी, जद्दोपुर, मुरारपुर, लखैचा, सुरहुरपुर, बसंतपुर तिवारीपुर, सिंघनी, टिहसा, गोविंदपुर, करमपुर परवरभार, नारायनपुर, पलिया, जैतापुर, अरवलकीरी करवत, विनायकपुर, भभोट, बनभोकार व भांटी के ग्राम प्रधान व संबंधित पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

बताया कि आगे के चरणों में भी अच्छा टीकाकरण कराने वाले प्रधान व सचिवों को सम्मानित किया जाएगा। खराब टीकाकरण वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
गांवों में हुआ 2630 लोगों को लगाई वैक्सीन
चार केंद्रों पर हुआ सौ से अधिक का हुआ टीकाकरण
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को 2630 को कोरोना का टीका लगवाया गया। चार केंद्रों पर 100 से अधिक वैक्सीनेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आठवें दिन भी कोरोना टीकाकरण अभियान जारी रहा। शुक्रवार को 14 विकास खंडों की 57 ग्राम पंचायतों में शाम तक चले टीकाकरण में 2630 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण में कुछ सुस्ती रही।
दो घंटे बाद करीब 12 बजे पहली रिपोर्ट मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने पंचायत सचिवों को वैक्सीनेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ के निर्देश पर नामित कर्मचारियों की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों को केंद्र पर ले जाना शुरू किया।
शाम को टीकाकरण समाप्ति तक लक्ष्य के सापेक्ष 2630 का वैक्सीनेशन हो सका। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि टीकाकरण अभियान में जिले की चार ग्राम पंचायतों ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया।

बल्दीराय के हंसुईमुकुंदपुर, धनपतगंज के ऐंजर, दूबेपुर के बीबीगंज व लंभुआ के जैतपुर भिटार में 100 से अधिक टीकाकरण कराया गया है। बताया कि रविवार को छोड़कर सोमवार से फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बने रोस्टर के हिसाब से वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed