{"_id":"5d792dbf8ebc3e01586ef388","slug":"255-cases-of-fake-liquor-recovered-from-chicken-farm-sultanpur-news-lko4809902102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म हाउस से 255 पेटी नकली शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म हाउस से 255 पेटी नकली शराब बरामद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की स्वाट टीम ने कूरेभार के इरूल गांव में एक मुर्गी फार्म पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर हो रहे नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने 255 पेटी नकली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव को मंगलवार की रात सूचना मिली कि कूरेभार थाना क्षेत्र के इरूल गांव में एक मुर्गी फार्म पर नकली शराब की बड़ी खेप पहुंची है।
सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार को दी। एसपी के आदेश पर रात में ही स्वाट टीम ने कूरेभार थाने की पुलिस के साथ मौके पर छापा मार दिया।
विज्ञापन
छापे के दौरान मुर्गी फार्म पर रखी 255 पेटी अवैध नकली शराब, 25 शीशी अवैध शराब, 15 लीटर के डिब्बे में भरी अवैध शराब, क्यूआर कोड का तीन रोल, 12 हजार तीन सौ रेपर, 12 जार पांच सौ ढक्कन, दो किलो यूरिया बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर मौजूद अवधेश प्रताप सिंह पुत्र दाचन बहादुर सिंह निवासी राघवपुर थाना कूरेभार को गिरफ्तार कर लिया जबकि अमर सिंह और अरविंद सिंह उर्फ कन्टू सिंह निवासी राघवपुर थाना कूरेभार फरार हो गए। एसओ कूरेभार प्रवीण सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
आबकारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि अवैध शराब बरामद होने की सूचना मिलने पर पूरी टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है कि शराब का नेटवर्क कहां तक फैला है। बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपये है।