फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 km long jam on Lucknow-Varanasi highway

Sultanpur News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगा 25 किमी लंबा जाम

Fri, 14 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
25 km long jam on Lucknow-Varanasi highway
पयागीपुर के ओवरब्रिज पर लगा जाम।
दूबेपुुर/अमहट (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या और लखनऊ-वाराणसी हाईवे सहित संपर्क मार्गों पर वाहनों की कतारों से भीषण जाम लगा रहा। बुुधवार रात 10 बजे पयागीपुर और अमहट में वाहनों को रोकने से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुुआ कस्बे तक करीब 25 किमी लंबा जाम लग गया। बृहस्पतिवार शाम चार बजे पुलिस ने वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने दिया। दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु करीब 17 घंटे तक जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार रात करीब 10 बजे अयोध्या-प्रयागराज बाईपास पर आवागमन बंद कर दिया। इसके साथ ही लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर चौराहे पर अयोध्या जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया। इससे भीषण जाम लग गया। दूसरे राज्यों के श्रद्धालु पूरी रात जाम में फंसे रहे। भदैंया के दोमुहा से अयोध्या बाईपास को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर भी आवागमन बंद रहने से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह भी पयागीपुर से अयोध्या बाईपास पर आवागमन बहाल नहीं किया।
विज्ञापन

पयागीपुर चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को इन्हौना वाया रुदौली मार्ग से अयोध्या जाने के लिए कहते रहे। अपराह्न करीब चार बजे आवागमन बहाल होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज से 14 घंटे में पहुंचे पयागीपुर
दूबेपुुर (सुल्तानपुर)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर निवासी विजय मैती, इंद्रजीत मलिक, सिद्धार्थ धाड़ा, सागनिक सामंता ने बताया कि वे 10 फरवरी को बस से 60 लोगों के समूह में कुंभ स्नान के लिए निकले थे। 35 घंटे में बस प्रयागराज पहुंची। बुधवार रात करीब नौ बजे प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए निकले थे।
रास्ते में जाम लगने सेे बृहस्पतिवार सुबह करीब 14 घंटे बाद पूर्वाह्न 11 बजे पयागीपुर पहुंचे। यहां सड़क किनारे गोराबारिक में रुक कर अयोध्या जाने के लिए रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान साथ यात्रा करने वाली महिलाओें ने सभी के लिए भोजन बनाया। करीब चार बजे अमहट के रास्ते इन्हौना होेते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए।
पुलिस ने बंद किया संपर्क मार्गों पर वाहनों का आवागमन
भदैंया/ लंभुुआ (सुल्तानपुर)। महाकुंभ स्नान के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाले श्रद्धालु बृहस्पतिवार को अयोध्या के लिए निकले। इससे बृहस्पतिवार को सुबह से ही लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस ने दोमुहा, कामतागंज, हनुमानगंज के संपर्क मार्गों पर भी पूरी तरह से आवागमन रोक दिया था। जाम में फंसे श्रद्धालु दिन भर परेशान रहे। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर भीड़ अधिक होने से कंट्रोल रूम से मिले मेसेज के बाद वाहनों को रोकना पड़ा। अपराह्न चार बजे के बाद आवागमन बहाल किया गया।



राज्यपाल के लौटने के बाद रोके गए वाहन

सुल्तानपुर। बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके दौरे के चलते हलियापुर के कूरेभार मोड़ पर बुधवार रात से बंद आवागमन सुबह बहाल कर दिया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने सड़क व तिराहे पर साफ-सफाई की। डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला, क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, तहसीलदार अरविंद तिवारी, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह मौजूद रहे। राज्यपाल कुमारगंज गईं और अपराह्न चार बजे वापस लौटीं। उनके लौटने के बाद करीब साढ़े चार बजे जरई कला टोल प्लाजा व कूरेभार तिराहे पर वाहनों को फिर रोक दिया गया। इससे फिर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed