{"_id":"5d3355fb8ebc3e6cd9046d56","slug":"24-lakh-population-annoyed-by-undeclared-power-cuts-sultanpur-news-lko471874434","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की भीषण ट्रिपिंग की जद में जिले की 24 लाख आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की भीषण ट्रिपिंग की जद में जिले की 24 लाख आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली की भीषण ट्रिपिंग की जद में जिले की करीब 24 लाख आबादी आ गई है। बार-बार कटौती से लोग परेशान हो गए हैं।
कहीं फॉल्ट से कटौती तो कुछ जगहों पर ओवर लोडिंग की समस्या से ट्रिपिंग हो रही है। उमस भरी गर्मी में आ रही फॉल्ट व ओवर लोडिंग से विद्युत वितरण खंड के इंजीनियरों के भी पसीने छूट गए हैं।
पखवारे भर से चल रही उमस भरी गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। उमस भरी गर्मी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भीषण ट्रिपिंग जारी है। दोपहर व शाम के समय ट्रिपिंग और बढ़ गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में घंटे भर के भीतर तीन से चार बार व शहरी क्षेत्र में ट्रिपिंग की स्थिति पांच से छह बार तक पहुंच गई है। बिजली की ट्रिपिंग का दौर शहरी क्षेत्र में रात के करीब 11 बजे तक चल रहा है, जबकि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों को रात के 11 बजे के बाद कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बार-बार कटौती के पीछे ओवर लोडिंग की समस्या बताई जा रही है। ओवर लोडिंग से विद्युत उपकेंद्र के संयंत्र अपने आप ट्रिप कर जा रहे हैं। कुछ उपकेंद्रों पर संयंत्र ठीक नहीं होने पर वितरण खंड के कर्मी अपने उपकरणों को बचाने के लिए कटौती कर रहे हैं।त बार-बार ट्रिपिंग से बिजली संबंधी उपकरण भी ढंग से संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
ट्रिपिंग के साथ ही कुछ जगहों पर फॉल्ट की भी समस्या बनी है। विद्युत लाइनें ओवर लोड होते ही खराब हो जा रही हैं। 11 हजार लाइन में फॉल्ट आने से फीडर व 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइनों में फॉल्ट से उपकेंद्र बंद हो रहे हैं।
इसकी वजह से भी उपभोक्ताओं को समस्या झेलनी पड़ रही है। फॉल्ट व ओवर लोडिंग से हो रही ट्रिपिंग से जिले की करीब 24 लाख आबादी परेशान है।
शुक्रवार को 400 केवी पारेषण उपकेंद्र के पास 33 हजार की हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से बंद दो उपकेंद्रों में एक भदैंया उपकेंद्र 30 घंटे बाद भी चालू नहीं हो सका।
केबल बॉक्स को शनिवार को भी दुरुस्त करने का कार्य मौके पर जारी रहा जबकि पांडेयपुर उपकेंद्र वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। कुड़वार में 33 हजार की हाईटेंशन लाइन में शनिवार को दोपहर बाद आई फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति ठप है।
अभी तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। करौंदीकलां के सरस्वतीनगर उपकेंद्र क्षेत्र में उपभोक्ता भीषण कटौती के जद में है। जूनियर इंजीनियर कटौती के पीछे 45 पोल गिरना बता रहे हैं। इसी तरह हलियापुर, अखंडनगर, रामगंज, बिरसिंहपुर उपकेंद्र के भी हालात हैं।
अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण का कहना है कि भदैंया में केबल बॉक्स का कार्य चल रहा है। अन्य जगहों पर आपूर्ति की जा रही है। बारिश एवं उमस में ओवर लोडिंग व लोकल फॉल्ट की समस्या आती है। आपूर्ति को पटरी पर लाने का प्रयास चल रहा है।