{"_id":"6b01e04997c50f1ce003c6cf","slug":"23-volleyball-and-judo-players-selected-at-ayodhya-trials-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169829-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वॉलीबॉल जूडो के 23 खिलाड़ी अयोध्या ट्रायल में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वॉलीबॉल जूडो के 23 खिलाड़ी अयोध्या ट्रायल में चयनित
Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला खेल कार्यालय ने प्रदेशीय स्तरीय ओपन महिला वॉलीबॉल और समन्वय सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए कुल 23 खिलाड़ियों का चयन किया है। ये चयनित खिलाड़ी 23 नवंबर को अयोध्या में मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि वॉलीबॉल के लिए शनिवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में दस महिला खिलाड़ियों को चुना गया। इनमें प्रियांशी यादव, कशिश प्रिया और अंशिका प्रमुख हैं। जूडो प्रतियोगिता के लिए आठ बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालक वर्ग में अशलान, नुमान और कान्हा धुरिया शामिल हैं। बालिका वर्ग में स्वाती, साजिया बानो और नैन्सी प्रमुख हैं। खिलाड़ियों को 23 नवंबर दोपहर दो बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर अयोध्या पहुंचना होगा। जूडो के प्रतिभागियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। संवाद