फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   23 found corona positive in jail

जेल के पांच बंदियों समेत 23 मिले पॉजिटिव

Sun, 04 Apr 2021 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
23 found corona positive in jail
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को जिला कारागार के पांच बंदियों समेत 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कारागार में बंदियों के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 18 लैब व पांच एंटीजन टेस्ट की जांच पाए गए मरीज शामिल हैं। 23 नए कोरोना मरीज मिलने से चौबीस घंटे में ही संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या 124 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला कारागार में पूर्व में सात कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को जेल में कराई गई जांच में फिर पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जेल में अभी तक 12 पॉजिटिव मरीज पाए जाने से खलबली मच गई है। डीएम ने कारागार अधीक्षक को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्वास्थ्य विभाग को नियमित जांच कराने का आदेश दिया है। कारागार के साथ ही लखनऊ भेजी गई आरटीपीसीआर की जांच में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार की सुबह लखनऊ से मिली रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। जिसमें 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में हुई एंटीजन की जांच में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पांच जिला कारागार के संक्रमित शामिल हैं।
रविवार को 23 नए मरीज मिलने से 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। संक्रमितों को उनके स्वास्थ्य को देखते हुए होम आइसोलेशन और एल-टू हॉस्पिटल अमहट में भर्ती किया गया है। उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
रविवार को लिए गए 1915 लोगों के सैंपल
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को जिले में 1154 लोगों का आरटीपीसीआर का सैंपल लिया गया, जबकि 761 लोगों की एंटीजन जांच हुई है। कुल 1915 लोगों की जांच हुई है। रोजाना जांच में बढ़ोत्तरी की जा रही है।

जेल गेट पर रोजाना हो रही पेशी पर गए बंदियों की जांच
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदी दीवानी पेशी पर जाते हैं। उनके वापस होने पर चिकित्सकों की टीम की ओर से बंदियों का रोजाना एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है।
कारागार में पहुंचने वाले प्रत्येक बंदी की जांच होती है। चिकित्सक प्रतिदिन ड्यूटी पर जेल से बाहर जाने वाले बंदी रक्षकों की भी कोरोना की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed