{"_id":"60b65c8c8ebc3e00d262108d","slug":"2270-people-got-vaccinated-in-villages-sultanpur-news-lko580498084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद भी गांवों में 2270 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद भी गांवों में 2270 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन 14 ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों में 2270 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया। सुबह टीकाकरण शुरू होते ही जैसे ही तेजी आई मौसम खराब हो गया।
करीब दो घंटे बारिश व तेज हवा से केंद्रों पर टीकाकरण करीब बंद हो गया। बारिश के बाद अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने फिर ग्रामीणों को बुलाना शुरू हुआ। इसके बाद कुछ पंचायतों में फिर टीकाकरण में तेजी आ गई।
शाम तक 3400 के लक्ष्य के सापेक्ष 2270 का वैक्सीनेशन हो सका। अधिकारियों ने टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि धनपतगंज के धर्मदासपुर, बल्दीराय के गोविंदपुर, कुड़वार के भांटी, कूरेभार के टिहसा, नरायनपुर में सौ से अधिक टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
कहा कि सौ से अधिक टीकाकरण कराने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। खराब प्रगति वालों को चेतावनी दी गई है।
बॉक्स
आज इन गांवों में होगा टीकाकरण
बुधवार को 14 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में टीकाकरण कराया जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि बुधवार को दोस्तपुर विकास खंड के कटघरा पट्टी, धनऊपुर व ब्रह्मरौली, ब्लॉक कूरेभार के कौड़ियावां, रतनपुर व बिझूरी, ब्लॉक भदैंया के बजेठी, मीरानपुर व मुरारपुर, मोतिगरपुर के बेलवारी, रामपुर बिरतिहा व नानेमऊ, कुड़वार के विनायकपुर, शाहपुर सरकंडेडीह व ऊंचगांव, कादीपुर ब्लॉक के मंगरावां, मझगवां व रानीपुर कायस्थ, ब्लॉक करौंदीकलां के हिंदुआबाद, शोधनपुर व पाकड़पुर, ब्लॉक लंभुआ के ढेलहा, मुरली व अर्जुनपुर, ब्लॉक दूबेपुर के गौहानी, जैतापुर व कमोलिया में टीकाकरण होगा। बल्दीराय के नरसड़ा, बघौना व दरियापुर, ब्लॉक पीपी कमैचा के देवाढ़, परिगड़ा व कोथराकलां, ब्लॉक धनपतगंज के इटवामोलनापुर, मझवारा व पंड़रे, अखंडनगर के नरायनपुरकलां, पहाड़पुरबस्तीपुर, उड़ुरी, जयसिंहपुर के भैरवपुर, राजापुर व अन्नपूर्णानगर में टीकाकरण कराया जाएगा।