{"_id":"60b7cc4e8ebc3e6c185a4a18","slug":"2243-people-got-vaccinated-in-rural-areas-sultanpur-news-lko580707660","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में 2243 का कराया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में 2243 का कराया गया टीकाकरण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पांचवें दिन कोरोना वैक्सीनेशन जारी रहा। बुधवार को 42 ग्राम पंचायतों में 2243 का वैक्सीनेशन कराया गया। अधिकारियों ने टीकाकरण का जायजा लेते हुए नामित कर्मचारियों को बढ़ाने का निर्देश दिया।
शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहे टीकाकरण अभियान के पांचवें दिन 14 विकास खंडों की 42 ग्राम पंचायतों में शाम तक 2243 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण में शुरू में कुछ सुस्ती रही, लेकिन दो घंटे बाद करीब 12 बजे पहली रिपोर्ट मिलते ही अधिकारियों ने कर्मचारियों पर शिकंजा कसा।
अधिकारियों के निर्देश पर टीम के सदस्यों ने गांवों से लोगों को बुलाकर टीकाकरण किया। शाम को टीकाकरण समाप्ति तक 3400 के लक्ष्य के सापेक्ष 2243 का वैक्सीनेशन हो सका। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने अखंडनगर समेत कई ब्लॉकों में टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
बताया कि दूबेपुर के जैतापुर, कुड़वार के विनायकपुर, कूरेभार के अरवलकीरीकरवत व भदैंया के मुरारपुर में 100 से अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सौ से अधिक टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जहां खराब प्रगति मिली वहां चेतावनी दी गई है।