फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2,242 new patients seen at the medical college.

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में देखे गए 2242 नए मरीज

Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
2,242 new patients seen at the medical college.
 मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। -संवाद
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक ही दिन में 2242 नए मरीजों का पंजीयन हुआ, जबकि 1500 से अधिक पुराने मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही परचा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के ऊपरी तल पर जाने के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ा। दो लिफ्ट में से एक खराब रही। इससे एक लिफ्ट में सुबह 10 बजे के बाद भीड़ बढ़ गई। इससे कुछ मरीजों व तीमारदारों को मजबूरी में सीढ़ी का सहारा लेना पड़ा। सीढ़ी से आवाजाही में बीमार मरीजों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


------
तीन घंटे कतार में बीते, दो दवाएं नहीं मिलीं
सांस फूलने की शिकायत लेकर अब्दुल गनी सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि परचा बनवाने में ही करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में दो घंटे से अधिक समय बीत गया। इतना समय लगाने के बाद भी दो दवाएं नहीं मिलीं। मजबूर होकर बाहर मेडिकल स्टोर जाना पड़ा। पैर जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर फरीदा बेगम बेटे के साथ सुबह 11 बजे पहुंचीं। लंबी कतार देखकर वह परेशान हो गईं। बेटे ने किसी तरह परचा बनवाया, लेकिन डॉक्टर को दिखाने में करीब दो घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि तीन घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद किसी तरह फुर्सत मिली। खाने की दवा तो मिल गई, लेकिन डाॅक्टर की लिखी ट्यूब यहां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
बिना मरीज देखे ओपीडी नहीं छोड़ेंगे चिकित्सक
छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुलने पर भीड़ अधिक हो जाती है, इसके बाद भी चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि बिना मरीजों को देखे ओपीडी न छोड़ें। लिफ्ट ठीक करने के लिए संचालन करने वाली संस्था को अवगत करा दिया गया है। भीड़ बढ़ने से थोड़ी समस्या हो जाती है।
-अविनाश चंद्र गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed