फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बंधक बनाकर 30 हजार रुपये छीने

बंधक बनाकर 30 हजार रुपये छीने

Thu, 17 May 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर 30 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

गौरीगंज। सात लोगों ने जिला मुख्यालय से एक युवक को जबरन उठाकर न सिर्फ बंधक बनाकर उसकी पिटाई की बल्कि बचाव के लिए पहुंचे परिवारीजनों से 30 हजार नगद, सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। दिल्ली से आए युवक के पिता ने छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।

गौरीगंज थाने के अत्तानगर गांव निवासी हिमांशु पिछले दस मई को किसी काम के सिलसिले में गौरीगंज शहर आए थे। इसी बीच किसी बात से नाराज सात लोगों ने जबरन हिमांशु को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


हिमांशु को अगवा करने वालों ने उसे सैंठा स्थित एक घर में बंधक बना कर न सिर्फ उसकी जमकर पिटाई की बल्कि लोगों की सूचना पर हिमांशु के बचाव के लिए मौके पर पहुंची उसकी मां व भाई से अभद्रता करते हुए 30 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन व सोने की चेन छीन ली। हिमांशु ने मामले की सूचना पुलिस के बजाय दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पिता रामलखन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर हिमांशु के पिता ने मंगलवार देर शाम थाने पहुंचकर अनुज सिंह, तनुज सिंह, भीम सिंह, राकेश सिंह, धीरेंद्र सिंह व संजय सिंह निवासी सैंठा के साथ एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed