{"_id":"5991d7814f1c1b1c028b48af","slug":"21502730113-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
धम्मौर (सुल्तानपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भेंटुआ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को परतोष तथा सनहा में अमर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली। युवा भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लोगों को दिलाया गया। ग्राम भारती परतोष से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा परतोष तिराहा, परतोष गांव, सनहा गांव पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोग वंदेमातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल लोगों ने कहीं पिरामिड बनाया तो कहीं मानव श्रृंखला बनाई। इस मौके पर आकाश सिंह, आलोक सिंह, शंकर कश्यप, श्रवण कश्यप, महादेव यादव, पवन शर्मा, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे
अमेठी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ से पूर्व भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक/उद्योग व्यापार मंडल अध्य्क्ष राजेश मसाला की अगुवाई में सोमवार को मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोकसभा/विधानसभा अमेठी के कई ग्राम सभाओं से होते हुए तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक पं. जमुना प्रसाद मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में 500 से अधिक दोपहिया वाहनों की भीड़ भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। यह तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री के निकट काली मंदिर से रवाना होकर राजीव गांधी चौक होते हुए रामनगर, बेनीपुर, अंबेडकर चौराहा, दुर्गापुर रोड से खरौना होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर विशुव मिश्रा, कामता जायसवाल, ज्ञानेंद्र भार्गव, रानू सिह, अजय अग्रहरि, पारसनाथ, अजय यादव, विजय कोरी, विष्णु, हरिशंकर यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।