फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   21 hours black out

21 घंटे बंद रहा टीपी नगर उपकेंद्र

Sun, 03 Jul 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 03 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
21 hours black out
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला

हाईटेंशन लाइन के केबल में आई फॉल्ट से शनिवार की रात एक उपकेंद्र और एक फीडर अचानक बंद हो गया। इससे शहर की 30 हजार आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान हो गई। लगातार 21 घंटे टीपी नगर उपकेंद्र व 12 घंटे बढ़ैयावीर फीडर बंद रहने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। रविवार दोपहर बाद फॉल्ट ठीक होने पर उपकेंद्र व फीडर को चालू किया जा सका। 

विज्ञापन



400 केवी उपकेंद्र के यार्ड के पास से होकर ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र को गुजरी 33 हजार वोल्ट की अंडर ग्राउंड केबल शनिवार की सुबह बारिश के बाद जमीन में आई सीलन से शाम को शॉर्ट हो गई। केबल शॉर्ट होते ही टीपी नगर उपकेंद्र अचानक बंद हो गया। अचानक उपकेंद्र बंद होने की सूचना इंजीनियरों को मिलते ही वे सकते में आ गए। शाम से ही फॉल्ट की खोजबीन शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


रात एक बजे तक फॉल्ट नहीं मिलने व उपभोक्ताओं के दबाव को देखते हुए इंजीनियरों ने दरियापुर उपकेंद्र से टीपी नगर को जोड़कर कुछ वैकल्पिक आपूर्ति शुरू की। सुबह आपूर्ति बंद करके फिर फॉल्ट की खोजबीन शुरू हुई तो यार्ड के पास अंडर ग्राउंड केबल फुंकी मिली। इंजीनियरों ने मजदूरों से खोदाई करवाकर केबल ठीक कराने का काम शुरू किया। रविवार की दोपहर बाद करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन की केबल दुरुस्त करके उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान उपकेंद्र बंद रहने से करीब 25 हजार आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान रही। हालांकि रात में एक बजे से सुबह तक दरियापुर उपकेंद्र से वैकल्पिक रूप से कुछ घंटे की आपूर्ति देकर इंजीनियरों ने उपभोक्ताओं को कुछ राहत देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपी नगर उपकेंद्र की फॉल्ट दूर नहीं हो पाई थी कि शनिवार की रात करीब एक बजे डाकखाना उपकेंद्र के बढ़ैयावीर मोहल्ले का फीडर भी अचानक बंद हो गया। रात में काफी प्रयास के बाद भी फीडर शुरू नहीं हो सका। सुबह कर्मियों की छानबीन में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की केबल में फॉल्ट मिली। रविवार को कर्मियों को लगाकर इंजीनियरों ने केबल की फॉल्ट को ठीक करवाया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे फीडर की आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ आयुष सिंह ने बताया कि केबल में फॉल्ट आने से अर्ध शहरी उपकेंद्र टीपीनगर व डाकखाना उपकेंद्र का बढ़ैयावीर फीडर बंद हुआ था। दोनों की फॉल्ट दूर करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed