फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आयोग ने जिले को उपलब्ध कराई 1200 बैलेट यूनिट

आयोग ने जिले को उपलब्ध कराई 1200 बैलेट यूनिट

Wed, 24 Apr 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
आयोग ने जिले को उपलब्ध कराई 1200 बैलेट यूनिट
पोलिंग बूथों पर लगेंगी दो-दो बैलेट यूनिट
विज्ञापन



अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी की मांग पर आयोग ने दो जनपदों से 1200 बैलेट यूनिट मंगलवार देर शाम जिले को उपलब्ध करा दी। बैलेट यूनिट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उसकी एफएलसी कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। ईवीएम प्रभारी को सभी यूनिट की रेंडमाइजेशन कराकर विधानसभा क्षेत्रवार रखवाने का निर्देश दिया गया है।


लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तथा नाम वापसी के बाद 27 प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने से बूथों पर दो-दो बैलेट यूनिट लगाने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन



प्रत्याशियों की संख्या निर्धारित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर 1150 और बैलेट यूनिट उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम की मांग पर आयोग ने बाराबंकी से 850 तथा रायबरेली से 350 बैलेट यूनिट आवंटित करते हुए उसे मंगवाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद मंगलवार को आरओ ने दोनों जनपदों से आवंटित बैलेट यूनिट मंगवा लीं।


बुधवार को ईवीएम प्रभारी एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को जिले को मिली बैलेट यूनिट की एफएसली कराते हुए उन्हें विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित करने का निर्देश दिया।


अपर जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने पर जिले के 1,518 बूथों पर दो-दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ रही हैं। कहा कि कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट उनके पास पूर्व से ही पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।



मगर बूथों के हिसाब से उनके पास पूर्व से 678 बैलेट यूनिट ही अतिरिक्त थीं। 1150 बैलेट यूनिट की जरूरत थी, जिसके सापेक्ष 1200 बैलेट यूनिट जिले को प्राप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed