फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मौसम

मौसम

Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मौसम
44 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन का सबसे गर्म दिन
विज्ञापन



सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने और हवा सामान्य से तेज व पछुआ रहने तथा तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को भी जिले में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब आठ बजे से सूरज की तपिश बढ़ने लगी।


दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम करीब पांच बजे तक गर्म हवा के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग की मानें तो जिले में ये इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने और हवा सामान्य से तेज व पछुआ रहने तथा तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।



नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 44.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 52-11 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 8.2 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed