{"_id":"59dd00ac4f1c1b68678b5064","slug":"201507655852-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जोन में बांटे गए टीईटी परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जोन में बांटे गए टीईटी परीक्षा केंद्र
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पांच जोन में बांटे गए टीईटी परीक्षा केंद्र
- प्रत्येक केंद्र पर तैनात होंगे दो पर्यवेक्षक
- डीएम-एसपी खुद करेंगे परीक्षा की मॉनीटरिंग
सुल्तानपुर। 15 अक्तूबर को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पांच जोन में बांटा गया है। जोन की देखरेख का जिम्मा सभी पांच उप जिलाधिकारी निभाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक प्रशासन तथा एक शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में तैनात होगा।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त करने के बाद इस बार टीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी हर तरह का हथकंडा अपनाने में लगे हैं। परीक्षा शुचिता पूर्ण एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह के मुताबिक 11 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन में विभाजित किया गया है। पांचों उप जिलाधिकारी अपने जोन का पर्यवेक्षण करेंगे। तीन सुपर जोनल भी बनाए गए हैं। इसमें एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा मुख्य राजस्व अधिकारी शामिल हैं। तीन सचल दल का भी गठन किया गया है। इसमें डायट प्राचार्य, बीएसए एवं डीआईओएस अपने पांच-पांच सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को विकास भवन स्थित एनआईसी में मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग भी करेंगे।
बॉक्स
ये 11 विद्यालय बने केंद्र
जिले के दो डिग्री कॉलेज समेत 11 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। केएनआईपीएसएस, राणा प्रताप पीजी कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, जीजीआईसी भदैंया, नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर और जीजीआईसी कादीपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आठ केंद्रों पर प्राथमिक और 11 केंद्रों पर सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
बॉक्स
प्रश्नपत्र खोलने व सील करने की होगी वीडियोग्राफी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र खोलने एवं परीक्षा के बाद सील करने की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसकी दो सीडी भी तैयार कराई जाएगी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व नामित पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की बैठक करेंगे।
इनसेट
12 अक्तूबर को होगी केंद्राध्यक्षों की बैठक
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि टीईटी परीक्षा शांति एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं। 12 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में केंद्राध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।