{"_id":"59bab6004f1c1be4738b48ce","slug":"201505408512-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"510 किसानों को दिया गया प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
510 किसानों को दिया गया प्रमाण पत्र
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
510 को मिला कर्जमाफी का प्रमाण पत्र
क्रासर
भाजपा विधायक ने बांटे प्रमाण पत्र
फोटो संख्या-34
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। ऋणमोचन योजना अंतर्गत बृहस्पतिवार को तहसील के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 510 किसानों को मोचन योजना का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र वितरित करते हुए विधायक ने इस कार्य को पुनीत बताया।
तहसील के एक विद्यालय में आयोजित ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरित करते हुए शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करके सरकार ने पुनीत कार्य किया है। भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि मोचन योजना में बल्दीराय के 1532 किसान चयनित किए गए थे। इसमें एक हजार किसानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। 510 को इस कार्यक्रम में लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम को एडीएम प्रशासन बीडी सिंह, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी समेत कई अधिकारियों ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह समेत भाजपा के कई नेता व अधिकारी शामिल रहे।