{"_id":"a7bd151b47d0e78bcbba7f4f52a8d612","slug":"200-sugar-packets-found-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से निकाली गईं 200 चीनी की बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से निकाली गईं 200 चीनी की बोरियां
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने पहलेबाबूगंज के पास शारदा सहायक नहर में गिरी चीनी की करीब दो सौ बोरियों को पुलिस ने बुधवार को पानी से बाहर निकाला। हालांकि पानी की वजह से चीनी घुल चुकी थी।
विज्ञापन
बलरामपुुर चीनी मिल से बीते एक अक्तूबर को बिहार के गया निवासी पवन कुमार जैन ने 640 बोरी चीनी खरीदा था। एक अक्तूबर को ही चीनी जय बजरंग रोड लाइंस वाराणसी के ट्रक संख्या यूपी 32 एएन 3637 से बिहार के लिए निकला था। चीनी लदा ट्रक गोंडा में खराब हो गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक की सूचना के बाद जय बजरंग रोड लाइन वाराणसी के ट्रांसपोर्टर बबलू जायसवाल ने फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर स्नेह कुमार गुप्ता से मदद मांगी थी। स्नेह कुमार गुप्ता ने अपने ट्रांसपोर्ट से ट्रक संख्या यूपी 42 टी 1680 को चालक शंकर निवासी जगदीशपुर जिला अमेठी के साथ गोंडा भेजा था। पांच अक्तूबर की भोर में शंकर ट्रक लेकर गया के लिए निकला था। रास्ते में ट्रक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए शारदा सहायक नहर में जा गिरा था।
विज्ञापन