{"_id":"6681ea7d49c964a9f90b9164","slug":"20-villages-lost-electricity-for-three-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115305-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन दिन से 20 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन दिन से 20 गांवों की बिजली गुल
Mon, 01 Jul 2024 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दियरा उपकेंद्र के पहाड़पुर फीडर में बृहस्पतिवार दोपहर खराबी आ गई थी। इससे पहाड़पुर, मुईली, सूबेदार का पूरा, आशापुर समेत 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। जिला पंचायत प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे आई आंधी व बारिश से कई इंसुलेटर खराब हो गए थे। इसकी वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अब तो जेई व एसडीओ ने भी उपभोक्ताओं का फोन उठाना बंद कर दिया है। जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. सूरज ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को ट्वीट कर आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।
अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उपकेंद्र पर बिजली गिरने से मशीन में जो खराबी आई थी, वह दूर कर ली गई है। साथ ही कई इंसुलेटर भी खराब हो गए थे, जिन्हें बदला जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।