फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20 new corona positives found in Sultanpur

जिले में मिले 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Wed, 11 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
20 new corona positives found in Sultanpur
सुल्तानपुर। जिले में 20 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 42 सौ के ऊपर पहुंच गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को देर रात आई रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब रिपोर्ट में 184 निगेटिव और दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर सात संक्रमित मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1050 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 20 नए संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 सौ के ऊपर पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल में भर्ती आठ मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष का इलाज चल रहा है।

संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर डीएम ने जिला अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने संक्रमण से हुई मौतों की जांच सर्विलांस टीम से कराने का निर्देश दिया है। लक्षण वालों की जांच शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed