फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   195 houses damaged in Heavy rains

पखवारे भर में बारिश से ढह गए 195 मकान

Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
195 houses damaged in Heavy rains
खुले आसमान के नीचे लोग - फोटो : अमर उजाला

अमेठी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। तहसील क्षेत्र में बारिश के चलते पखवारे भर में करीब 195 मकान गिर गए। इन मकानों के जमींदोज होने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


मकानों के मलबे में लोगों के खाने-पीने के सामानों के साथ ही मवेशियों का भूसा भी बर्बाद हो गया। प्रशासन की ओर से दी जा रही सहायता राशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। बारिश का पानी लोगों के घरों तक घुस जा रहा है। इससे सारा सामान बर्बाद हो जा रहा है। सीलन से कच्चे मकान धराशायी हो रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते पखवारे भर में क्षेत्र में बारिश के चलते करीब 195 कच्चे मकान ढह गए हैं। बैठका, पशुशाला व आंशिक रूप से गिरे मकानों की गिनती इसमें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान गिरने से बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसमें जहां लोगों के कपड़े, राशन व अन्य सामान मिट्टी के मलबे में दब गए हैं वहीं मवेशियों के लिए रखा भूसा भी बर्बाद हो गया है। ऐसी स्थिति में लोगों के सामने दो जून की रोटी के लाले पड़े हैं। मवेशियों के लिए चारे का संकट अलग से है। प्रशासन की ओर से पूरा मकान गिरने पर अधिकतम सहायता राशि साढ़े 17 हजार से 20 हजार तक दी जा रही है।


अमूमन एक कच्चा मकान बनाने में करीब तीन से पांच लाख रुपये का खर्च आता है। गरीब से गरीब व्यक्ति के घर में भी लाख रुपये से कम की संपत्ति नहीं होती है। ऐसे में प्रशासन की ओर से दी जा रही राशि पीड़ितों के ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed