फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   फेसबुक मित्र से मिलने अमेठी पहुंची इंडोनेशियाई युवती

फेसबुक मित्र से मिलने अमेठी पहुंची इंडोनेशियाई युवती

Fri, 11 May 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक मित्र से मिलने अमेठी पहुंची इंडोनेशियाई युवती
फेसबुक मित्र से मिलने पहुंची इंडोनेशियाई युवती
विज्ञापन

क्रासर-
22 दिन से क्षेत्र के बेनीपुर गांव में रह रही युवती
बृहस्पतिवार रात तबीयत खराब होने के बाद हुई मामले की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26
अमेठी। एक वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि इंडोनेशियाई युवती टूरिस्ट वीजा पर अपने दोस्त से मिलने अमेठी कोतवाली के गांव बेनीपुर पहुंच गई। बृहस्पतिवार रात युवती की तबीयत खराब होने पर मामला सार्वजनिक हुआ।

बेनीपुर निवासी संजीव श्रीवास्तव (30) ने सागर दीवाना नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी। एक वर्ष पूर्व फेसबुक आईडी के जरिए इंडोनेशिया के मेदान सिटी निवासी युवती सीती दहलीना (31) पुत्री अब्दुल वाहिद सिरेगरा की उससे दोस्ती हो गई। संजीव के मुताबिक सीती दहलीना 18 अप्रैल को इंडोनेशिया से दिल्ली पहुंची। संजीव ने वहां उसे रिसीव किया वोल्वो बस से लेकर लखनऊ आए। 19 अप्रैल की सुबह दोनों गांव पहुंच गए। संजीव ने बताया कि वहां से आने के बाद वह सीती दहलीना को मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा और अमेठी शहर घुमाया। बृहस्पतिवार देर रात सीती दहलीना को पेट में दर्द शुरू हो गया। संजीव युवती को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल कर्मी युवती की बात नहीं समझ पा रहे थे। संजीव ने चिकित्सक को युवती के पेटदर्द की बात बताई। उसके बाद डॉ. शिशिर ने उसका इलाज किया और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई संजय राय और महिला पुलिस ने युवती के अभिलेख देखे। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने के बाद मीडिया कर्मी संजीव के घर पहुंचे तो युवती से मुलाकात नहीं हुई। संजीव ने बताया कि वह दवा खाकर सो रही है। संजीव हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद एक दुकान पर फोटोग्राफी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि सीती दहलीना इंडिया घूमने आई है। लंबे समय से बात होने से थोड़ी-बहुत वह उसकी बात समझ लेते हैं। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि विदेशी युवती के पास पासपोर्ट और वीजा मौजूद है। वीजा प्राप्त होने की तिथि 26 मार्च 2018 और वैधता 25 सितंबर 2018 है। मामले की जानकारी एलआईओ और उच्चाधिकारियों को दी गई है। उधर एलआईओ इंस्पेक्टर पीएन तिवारी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी से सूचना मिली है। शनिवार को कर्मियों को भेजकर विदेशी युवती के अभिलेख आदि का परीक्षण किया जाएगा। कहा कि किसी भी विदेशी को रखने वाले व्यक्ति को फार्म सी भर कर विभाग को सूचना देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed