फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   19 centers proposed for police recruitment examination

Sultanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 19 केंद्र प्रस्तावित

Mon, 05 Aug 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
19 centers proposed for police recruitment examination
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी चल रही है। सुरक्षा का मानक पूरा करने वाले 19 केंद्रों को परीक्षा के लिए प्रस्तावित किया गया हैं। हाईटेक सुविधा से लैस काॅलेजों की सूची बनाकर पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजी जा चुकी है। केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद ही परीक्षार्थियों की संख्या का निर्धारण होगा, फिलहाल अभी 59 हजार अभ्यर्थियों के भर्ती परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



दरअसल, पुलिस भर्ती बोर्ड ने 22, 23 व 24 और 30, 31 अगस्त को परीक्षा कराने की तिथि निर्धारित की है। जिसके लिए डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गयी थी। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर काॅलेज और राजकीय डिग्री काॅलेजों को ए ग्रेड और वित्तपोषित व सुविधाओं से लैस प्राइवेट काॅलेजों को बी ग्रेड में रखा गया है। केंद्रों के जो मानक बोर्ड की तरफ से दिए गए हैं, उसका पालन करने में डीआईओएस कार्यालय को मशक्कत करनी पड़ी। शहर क्षेत्र के 10 किमी परिधि में ही केंद्र निर्धारण का मानक रखा गया है। यही कारण रहा कि 25 केंद्रों की मांग के सापेक्ष 19 केंद्र ही खोजे जा सके।
विज्ञापन




सेंधमारी रोकने के लिए अपनाया जाएगा हाईटेक तरीका
भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह की सेंधमारी रोकने के लिए इस बार हाईटेक तरीका अपनाया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फ्रॉड करने पर भी पुलिस सॉल्वर को पकड़ लेगी। वैज्ञानिक तरीके से तीन तरह से जांच की जाएगी। आधार आंथेटिकेशन की मदद से ओटीपी जनरेट कर भी जांच होगी। इसके साथ ही ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ने के लिए भी जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ भी परीक्षा पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से मानक अनुरूप केंद्र व्यवस्था के लिए कहा गया था। जो बोर्ड के मानक को पूरा करने वाले स्कूल व काॅलेज हैं, उनकी सूची भेजी गई है। आगे जो निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed