{"_id":"5cd46b04bdec22073e116a59","slug":"181557424900-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक भाजपा रहेगी कश्मीर रहेगा भारत का अंग: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक भाजपा रहेगी कश्मीर रहेगा भारत का अंग: अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक है भाजपा, कश्मीर रहेगा भारत का अंग: अमित शाह
सुल्तानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश में जब भाजपा सत्ता में नहीं रहेगी तब भी कश्मीर भारत का अंग बना रहेगा। भाजपा के रहते देश की अखंडता पर आंच नहीं आएगी।
कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के कश्मीर के अलग प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि यही मंशा कांग्रेस व गठबंधन के लोगों की भी है। वे शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में पार्टी प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थन में बृहस्पतिवार को जनसभा संबोधित कर रहे थे।
शाह ने पुलवामा हमले में मारे गये सैनिकों एवं उसके बाद वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि जब बालाकोट में आतंकवादियों का ठिकाना नष्ट हुआ तो दो जगह शोक हुआ। एक पाकिस्तान व दूसरा राहुल, अखिलेश व मायावती के कार्यालय में।
विज्ञापन
भाजपा कश्मीर से धारा 370 हटाना चाह रही है तो कांग्रेस देशद्रोह की धारा। कांग्रेस नहीं चाहती कि देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसलिए 40 लाख घुसपैठियों को मोदी सरकार की ओर से चिह्नित करने पर राहुल और उनकी कंपनी ने उसका विरोध किया।
दोबारा सरकार बनने पर आतंक फैलाने वाले घुसपैठिए देश से बाहर होंगे। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल के यूपीए सरकार में जब आतंकी सेना के जवानों का सिर काटकर ले जाते थे तो प्रधानमंत्री मनमोहन, सोनिया गांधी व राहुल बाबा उफ तक नहीं करते थे।
अब पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया है कि पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेनका को दिया गया एक-एक वोट मोदी को जाएगा। उन्होंने निषादराज के लिए स्मारक बनवाने का जिक्र करते हुए निषादों के वोटों पर भी डोरे डाले।
अमित शाह ने यूपी के विकास पर अखिलेश व मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। 25 साल से यूपी में शासन करने वाले मुझसे पूछते हैं कि प्रदेश के लिए क्या किया।
यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में यूपी को तीन लाख 30 हजार करोड़ रुपये जबकि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में यूपी को 10 लाख 27 हजार करोड़ रुपये दिया गया। अखिलेश ने सिर्फ जातिवाद व परिवारवाद का विकास किया। उनके समय में गुंडे पुलिस को पीटते थे।
सभा को मेनका गांधी, सूबे के मंत्री मोती सिंह, सत्यदेव पचौरी समेत अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर सांसद वरुण गांधी, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।