{"_id":"5cc5ea92bdec22077c354df8","slug":"181556474514-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली कल
गौरीगंज। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 30 अप्रैल को नगरीय क्षेत्रों में ई-रिक्शा से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। डीएम ने मतदाता जागरूकता के लिए नगरीय क्षेत्रों में ई-रिक्शा से मतदाता जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया है। सभी ईओ को जारी पत्र में डीएम ने कहा है कि 30 अप्रैल को प्रेक्षक व संबंधित एआरओ की उपस्थिति में रैली निकाली जानी है। कहा है कि अपने स्तर से रैली के लिए पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। रैली निकालने से पूर्व सभी ई-रिक्शा को गुब्बारों से सजाने का भी निर्देश दिया गया है। रैली में सबसे आगे व पीछे चलने वाले रिक्शे पर जागरूकता संबंधी बैनर भी लगाया जाएगा। डीएम ने इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते जाने का निर्देश दिया है।