{"_id":"5b634b394f1c1bab7d8b6141","slug":"181533233977-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबने से बालक की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में डूबने से बालक की मौत
अमेठी। जामों क्षेत्र के लाल शाह का पुरवा मजरे राम बक्शगढ़ निवासी शिव प्रसाद यादव का बेटा कुलदीप (12) बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बाहर भैंस चरा रहा था। एक भैंस पानी से भरे नाले में घुसने लगी तो उसे रोकने के लिए कुलदीप दौड़ पड़ा।
इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर पड़ा। पास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे और नाले में कुलदीप को तलाशा। काफी देर बाद लोगों ने कुलदीप को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।