{"_id":"5b157ad64f1c1ba76e8b61f0","slug":"181528134358-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक टकराने पर सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सुल्तानपुर। शहर के रोडवेज बस अड्डा के पास सोमवार शाम बाइकों की टक्कर से नाराज कुछ लोगों ने सादे कपड़ों में मौजूद एक सिपाही को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने सिपाही को बचाया। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
कोतवाली नगर में तैनात सिपाही रजनीश सोमवार शाम बस अड्डा के समीप एटीएम से रुपये निकालकर बाइक से वापस लौट रहा था। रजनीश कोतवाली के पास पहुंचा था, तभी उसकी बाइक एक अन्य बाइक सवार से टकरा गई। इस टक्कर से नाराज आसपास के जमा हो गए और सिपाही रजनीश को मारने लगे। वह बचने के लिए भागा तो दौड़ाकर पीटा।
राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रजनीश को बचाया। नगर कोतवाल ने बताया कि सिपाही रजनीश के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।