{"_id":"6a9da9c8e00542cbd309504b","slug":"sanjay-singh-angry-at-bulldozer-action-on-mosque-says-this-is-administrative-thuggery-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1907822-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से भड़के संजय सिंह, बोले- ‘यह प्रशासनिक गुंडागर्दी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से भड़के संजय सिंह, बोले- ‘यह प्रशासनिक गुंडागर्दी’
Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सहारनपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को ‘प्रशासनिक गुंडागर्दी’ बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि सहारनपुर में 1911 से स्थापित बताई जा रही ऐतिहासिक मस्जिद को गिराना ‘प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट’ और ‘वक्फ बाय यूजर’ प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि 1947 से पहले के धार्मिक स्थलों के स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता। आरोप लगाया कि बिजली बिल और वक्फ बोर्ड में दर्ज मस्जिद पर कार्रवाई कर सरकार ने कानून की अनदेखी की है।
महंगाई पर उन्होंने चीनी, प्याज, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर तंज कसा। आरोप लगाया कि सरकार में शामिल लोग स्कूल, अस्पताल, हाईवे और राम पथ गमन मार्ग तक में गबन कर रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन और नए सीईओ की नियुक्ति पर उन्होंने आरएसएस का कब्जा होने का आरोप लगाया। शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि ''आप अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज संसद में उठाएगी।