फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16 थानों के 48 सिपाहियों को सौंपी गई अपराधियों की निगहबनी

16 थानों के 48 सिपाहियों को सौंपी गई अपराधियों की निगहबनी

Sun, 13 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
16 थानों के 48 सिपाहियों को सौंपी गई अपराधियों की निगहबनी
16 थानों के 48 सिपाही रखेंगे अपराधियों पर नजर
विज्ञापन

-प्रत्येक थाने के तीन सिपाहियों को किया गया चिह्नित
- एसओ के बजाय सीधे कप्तान को करनी होगी रिपोर्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बढ़ते अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए एसपी ने 16 थानों के 48 सिपाहियों को चुना है। प्रत्येक सिपाही के कंधों पर एक अपराधी की दिनचर्या से लेकर उसकी कुंडली तक का खाका तैयार करने को कहा गया है। चिह्नित सिपाही अपराधियों की गतिविधि के बारे में संबंधित थानाध्यक्ष को नहीं बल्कि सीधे एसपी को रिपोर्टिंग करेंगे।
जिले में वैसे तो महिला थाना को लेकर 17 थाने हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने पुलिस लाइन में महिला थाने को छोड़कर शेष 16 थानों से तीन-तीन सिपाहियों को पुलिस लाइन में बुलाया था। एसपी ने सिपाहियों का फीडबैक लेने के साथ ही उनके चरित्र पंजिका की जांच की। प्रत्येक थाने से जो तीन सिपाही एसपी की जांच में पास हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी ने प्रत्येक थाने के तीन सिपाहियों को क्षेत्रवार अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही उनकी गतिविधि के बारे में पता करने को कहा। एसपी ने सिपाहियों को स्पष्ट आदेश दिया कि जिन्हें भी अपराधियों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसकी जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष को न देकर वे सीधा उन्हें रिपोर्ट करेंगे। एसपी की इस कार्ययोजना से जिले में समाप्त हो चुकी बेसिक पुलिसिंग फिर से मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट
सिपाहियों का बढ़ेगा मनोबल: एसपी
फोटो संख्या-4
पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि इस नई व्यवस्था से अपराधिक घटनाओं पर अकुंश लगेगा। इसके साथ ही सिपाहियों का मनोबल भी बढ़ेगा। जो अपराधी किसी भी प्रकार की घटना में लिप्त होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed