{"_id":"597b6eab4f1c1baa348b464a","slug":"181501261483-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तकों की बिक्री में
धांधली की होगी जांच
क्रासर
जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। किताबों की बिक्री में अभिभावकों व बच्चों के शोषण को मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। सीडीओ ने प्रकरण की जांच का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। डीआईओएस से पुस्तक दुकानों की जांच नियमानुसार करते हुए सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट मांगी है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पुस्तक भंडारों की ओर से विद्यालयों से सांठगांठ करके अभिभावकों एवं बच्चों के किए जा रहे शोषण को मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने गंभीरता से लिया है। अमर उजाला में 27 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर ‘मनमाने दाम पर किताबें बेच रहे दुकानदार’ को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच सौंपी है। मुख्य विकास अधिकारी ने नियमों के मुताबिक शहर स्थित पुस्तक भंडारों की जांच करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। पुस्तक डिपो की जांच करते हुए सप्ताह भर में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पुस्तक भंडारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक भंडारों पर शासन की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा।