{"_id":"597233434f1c1bf3368b463f","slug":"181500656451-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरप्लस शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरप्लस शिक्षक
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी के नौ सरप्लस
शिक्षक होंगे स्थानांतरित
क्रासर-
जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन को भेजी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले के छह राजकीय विद्यालयों में कार्यरत नौ सरप्लस शिक्षकों को अन्यत्र तैनाती दी जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सरप्लस शिक्षकों की सूची संस्तुति के लिए शासन को भेजी है।
शासन ने शिक्षक छात्र अनुपात (पीटीआर) के मुताबिक शिक्षकों की गणना कर सरप्लस टीचर्स की सूचना मांगी थी। शासन के निर्देश पर राजकीय हाईस्कूल केनौरा के अमरजीत वर्मा, रीता यादव, जीआईसी के केशव प्रसाद सिंह, राजकीय हाईस्कूल शाहपुर नानेमऊ के जगदीश प्रसाद, राजकीय हाईस्कूल सलाहपुर की किरन देवी, राजकीय हाईस्कूल जूड़ूपुर से अखिलेंद्र सिंह, नीलम मौर्य तथा राजकीय हाईस्कूल भदैंया से मुकेश शुक्ला व सोनी जायसवाल को पीटीआर के मुताबिक सरप्लस शिक्षक चिह्नित किया गया है। सभी नौ शिक्षकों की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने शासन को भेजी है।
बॉक्स
31 जुलाई तक होगी नवीन तैनाती
शासन ने सरप्लस शिक्षकों की नवीन तैनाती के लिए कार्यक्रम जारी किया है। इसमें सरप्लस चिह्नित किए गए शिक्षकों को 15 से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर विकल्प चुनना होगा। 16 से 24 जुलाई तक प्रधानाचार्य ऑनलाइन आवेदन अग्रसारित करेंगे। 26 से 29 जुलाई तक एनआईसी की ओर से आवेदन पत्रों की प्रोसेसिंग की जाएगी। 30 जुलाई को शिक्षकों के चुने गए विकल्प के आधार पर समायोजन किया जाएगा। 31 जुलाई को नवीन तैनाती की जाएगी। शिक्षकों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर पांच अगस्त तक कार्यभार ग्रहण करना होगा।