{"_id":"596f90804f1c1b02748b45f6","slug":"181500483712-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर समेत दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर समेत दो लापता
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर समेत दो लापता
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। घर के पास विद्यालय के पास खेल रहा एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दूसरी तरफ घर से दिल्ली के लिए निकला एक व्यापारी भी रास्ते से ही गायब हो गया। दोनों के परिवारीजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदैंया गांव से जुड़ा है। गांव निवासी राम कुमार (38) पुत्र प्रेमचंद गुप्ता गांव में ही दुकान चलाता है। पिछली तीन जुलाई को राम कुमार दिल्ली जा रहा था। शाम साढ़े सात बजे तक उसके मोबाइल पर परिवारीजनों से संपर्क होता रहा। इस दौरान राम कुमार ने बताया कि वह गाजियाबाद पहुंचने वाला है। इसके बाद से राम कुमार का कहीं पता नहीं चल रहा है। उसके पास मौजूद फोन पर घंटी जा रही है लेकिन उठ नहीं रहा। परेशान पिता ने थाने में तहरीर दी है। दूसरी घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दुल्हापुर गांव की है। गांव निवासी राम भवन शर्मा का बेटा प्रमोद शर्मा (13) पिछले शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खेलने गया था, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बेटे की गुमशुदगी की तहरीर पिता ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने जांच कर रही है।