{"_id":"593974e84f1c1b667d8b457d","slug":"181496937704-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजाम
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 तक सूखे से निपटने
के इंतजाम के निर्देश
क्रासर
11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने सूखे एवं पौधरोपण के संबंध में दो अलग-अलग बैठक की। सूखे के संबंध में हुई बैठक में जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों से 15 जून तक सूखे से निपटने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सूखे की स्थिति में वैकल्पिक फसलों के बीज, कीटनाशक, खाद, रोजगार के लिए मनरेगा से कार्य कराने संबंधी कार्ययोजना मांगी गई है। सूखे से होनी वाली बीमारियों के मद्देनजर टीकाकरण व दवाओं की व्यवस्था के लिए सीएमओ को निर्देश दिया गया। भूसे व चारे के लिए पशुपालन तथा डीजल एवं केरोसिन के इंतजाम के लिए आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है। एक दूसरी बैठक में डीएम ने इस वर्ष 11 लाख पौधरोपण के लक्ष्य से अवगत कराया। वन विभाग एवं अन्य विभागों को गड्ढे की खुदाई तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। विभागों के मिले पौधरोपण के लक्ष्य की जानकारी देते हुए डीएम ने डीएफओ संबंधित अधिकारियों को नर्सरियों की सूची एवं रेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीडीओ राम यज्ञ मिश्र ने अधिकारियों को फलदार पौध रोपित करने का सुझाव दिया। बैठक में एडीएम वित्त अमरनाथ राय, डीएफओ, सीएमओ समेत संबंधित मौजूद रहे।