फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   18 people sued for blocking the highway

Sultanpur News: हाईवे जाम करने के मामले में 18 लोगों पर मुकदमा

Mon, 26 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
18 people sued for blocking the highway
धम्मौर (सुल्तानपुर)। मारपीट में घायल महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह स्थानीय कस्बे में हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




धम्मौर गांव निवासी शंकर दयाल का गांव के ही दिनेश सिंह से रास्ते में टीनशेड रखने को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में 17 जून को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में शंकर दयाल की पत्नी सावित्री देवी (44) घायल हो गई थीं। ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में शुक्रवार की शाम सावित्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने धम्मौर कस्बे में शव रखकर सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर जाम लगा दिया था। इससे वाहन चालकों व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने हाईवे जाम करने पर मृतका के परिवार के देवर, भतीजे सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धम्मौर थाना प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed