{"_id":"593974ea4f1c1bd80e8b4578","slug":"171496937706-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी तहसीलदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी तहसीलदारों पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी तहसीलदारों पर होगी कार्रवाई
लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न होने का मामला
जिलाधिकारी ने सात दिन में मांगा जवाब
प्रगति नहीं होने पर निलंबन का अल्टीमेटम
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतना जिले की सभी चार तहसीलों में तैनात तहसीलदारों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने से नाराज डीएम ने चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश देते हुए सात दिन में समुचित जवाब देने को कहा है। डीएम ने जून में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं होने पर सभी को निलंबन का अल्टीमेटम दिया है।
तहसील क्षेत्र के बड़े बकाएदारों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करना तथा मई में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं कर पाना जिले के चारों तहसीलदार को भारी पड़ गया। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने से नाराज डीएम योगेश कुमार ने तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को आदेश दिया है। आदेश में सभी से एक सप्ताह में दस बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने तथा लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं करने पर समुचित जवाब देने को कहा गया है। डीएम ने जून में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करने के साथ ही बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। डीएम का आदेश सार्वजनिक होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।