{"_id":"599b0f024f1c1b52618b4978","slug":"17-shikshamitra-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी बना रेलवे स्टेशन, 17 शिक्षामित्र हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी बना रेलवे स्टेशन, 17 शिक्षामित्र हिरासत में
Amarujala Bureau
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सहायक अध्यापक पद पर हुआ समायोजन बहाल करवाने के लिए सोमवार को लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने जा रहे शिक्षामित्रों को रोकने के लिए सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील रहा। लखनऊ डीएम के आदेश पर सीओ की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाकर 17 लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि हिरासत में लिए गए सभी शिक्षामित्रों को देर शाम छोड़ दिया गया। स्टेशन पर भारी संख्या फोर्स देख यात्रियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट की ओर से समायोजन निरस्त करने के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाने से नाराज शिक्षामित्रों का सोमवार से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। लखनऊ में शिक्षामित्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रविवार देर शाम लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा ने डीएम योगेश कुमार व एसपी पूनम को पत्र भेजकर आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे शिक्षमित्रों को जिले में ही रोकने को कहा था।
विज्ञापन
डीएम का पत्र मिलने के बाद सोमवार सुबह प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी के समय सीओ गौरीगंज रवींद्र कुमार भारी संख्या में पुलिस व पीएससी लेकर स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन