{"_id":"6742b5fceb6dfd33ab677c8b6660c3c1","slug":"1659-will-fight-for-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए भिड़ेंगे 1659 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए भिड़ेंगे 1659 प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के चुनाव में दो ब्लॉकों में प्रधान पद पर 1659 प्रत्याशी चुनाव भिड़ेंगे। तीनों ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर प्रत्याशी अपनी तकदीर आजमाएंगे। शुक्रवार को पहले चरण के तीनों ब्लॉकों में नामवापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी मैदान में कूद पड़े हैं। तीनों ब्लॉकों में नामवापसी व चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान बड़ी अव्यवस्था रही।धनपतगंज में चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य देर रात तक जारी रहा।
पहले चरण के चुनाव में शामिल धनपतगंज, कूूरेभार व जयसिंहपुर में शुक्रवार की सुबह से दोपहर बाद तीन बजे तक नामवापसी की प्रक्रिया चली। इसमें कूरेभार में प्रधान पद के 89 और ग्राम पंचायत सदस्य के 28 दावेदारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। नामवापसी की प्रक्रिया के बाद कूरेेेभार में प्रधान के 876 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। जयसिंहपुर में प्रधान के 96 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब जयसिंहपुर में प्रधान के 783 व सदस्य के 993 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
धनपतगंज में देर रात तक नामवापसी चलती रही। रात नौ बजे तक प्रधान पद के 47 नाम निर्देशन पत्र वापस हो सके थे। जांच के दौरान 694 नामांकन पत्र वैैध पाए गए थे। नामवापसी के बाद तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए। निशान पाते ही प्रत्याशी मैदान में कूद पड़े हैं। धनपतगंज में अव्यवस्थाओं के बीच चुनाव निशान आवंटन की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
28 को धनपतगंज, कूरेभार व जयसिंहपुर में पड़ेंगे वोट
पहले चरण के चुनाव में शामिल धनपतगंज, कूरेभार व जयसिंहपुर में 28 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गणना 12 दिसंबर को होगी। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी प्रचार में कूद पड़े।