फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गोमती नदी के गुदरा घाट पर बनेगा पुल

गोमती नदी के गुदरा घाट पर बनेगा पुल

Sat, 16 Feb 2019 12:17 AM IST
ishwar  ashish ishwar ashish
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोमती नदी के गुदरा घाट पर बनेगा पुल
सुल्तानपुर। गोमती नदी के गुदरा घाट पर एक और पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण का प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन को भेज दिया है। शासन की मांग पर इसका आगणन भी भेजा गया है। सेतु निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निगम अधिकारियों की मानें तो पुल बनने से दोनों तरफ की करीब एक लाख आबादी को आवाजाही में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


लंभुआ व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी हिस्से से गुजरी गोमती नदी के गुदरा घाट पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सेतु निगम ने शासन को घाट पर सेतु निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। शासन की मांग पर सेतु निगम ने पुल की कार्ययोजना तैयार करते हुए उसे निगम मुख्यालय के जरिए शासन को भेज दिया है। निगम अधिकारियों की मानें तो गुदरा घाट पर पुल के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


सेतु निर्माण से कादीपुर व लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी हिस्से की करीब एक लाख आबादी को सीधे आवाजाही में सुविधा मिल सकेगी। प्रस्ताव व कार्ययोजना स्वीकृति के बाद पुल का निर्माण शुरू होगा। पुल बनने से गोमती नदी के दोनों तरफ स्थित करीब 30 गांव जुड़ जाएंगे। इन गांवों को सीधे लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि गुदरा घाट सेतु का प्रस्ताव व कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन से कार्य व धनराशि की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने सेतु की जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई है। प्रक्रिया चल रही है।


विजेथुआ धाम का मार्ग होगा सीधा
गोमती नदी के गुदरा घाट का सेतु कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विजेथुआ महावीरन धाम को सीधे कोइरीपुर से जोड़ेगा। सेेतु निर्माण से गोमती नदी के दक्षिण के श्रद्घालु सीधे विजेथुआ धाम जा सकेंगे। अभी तक दक्षिण के श्रद्घालुओं को डेवाढ़ व इब्राहिमपुर घाट पर स्थित सेतु से होकर विजेथुआ धाम दर्शन के लिए जाना पड़ रहा है। श्रद्घालुओं की आस्था को देखते हुए लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने शासन में स्वीकृति की पैरवी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed