फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   123 केंद्रों पर 81,076 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

123 केंद्रों पर 81,076 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 06:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
123 केंद्रों पर 81,076 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन से मिले सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नकलविहीन परीक्षा कराने की पुरजोर कोशिश की है।


यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से जिले के 123 केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा में 81,076 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल के 45,496 एवं इंटरमीडिएट के 35,580 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।


परीक्षा प्रथम पाली में आठ से सवा 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दो से सवा पांच बजे तक संचालित होगी। हाईस्कूल में 23,080 बालक व 22,416 बालिकाओं समेत 45,496 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 16,280 बालक एवं 19,300 बालिकाओं समेत 35,580 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में 3330 कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में 256 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें हाईस्कूल संगीत गायन के 20 व इंटरमीडिएट सिलाई के 236 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं दूसरी पाली में 3242 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इसमें इंटरमीडिएट मनोविज्ञान के 13, शिक्षाशास्त्र के 3139 व तर्कशास्त्र के 90 परीक्षार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed