{"_id":"5b634b2b4f1c1b8f3e8b4bc8","slug":"161533233963-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जलभराव
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिसर बने तालाब, स्कूलों में सन्नाटा
सुल्तानपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से परिषदीय विद्यालय लबालब हो गए हैं। अध्ययन कक्षों में भी पानी भर जाने से बच्चों के लिए वहां बैठकर पढ़ पाना मुश्किल गया है। ऐसे में बहुत से बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी जैसा नजारा दिखा। कई विद्यालयों में बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे।
बारिश की वजह से दूबेपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमनाभार का परिसर जलमग्न हो गया। इससे बच्चों का कमरे तक पहुंचना मुश्किल हो गया। प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर बरसात के पानी से तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। परिसर मेें भरा पानी अब शिक्षण कक्षों में भी घुस रहा हैं। कुड़वार क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मजीतपुर भी बरसात के पानी से लबालब है।
बृहस्पतिवार को गिने-चुने बच्चे ही विद्यालय पहुंच सके। शिक्षक परिसर में भरे पानी से होकर कक्ष तक पहुंच पाए। बल्दीराय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवानीगढ़ पहुंचने का खड़ंजा मार्ग पानी में पूरी तरह से डूब गया है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की आवाजाही के लिए ईंट बिछाई है।
विज्ञापन
बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के चलते जलभराव वाले और जर्जर विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी चिह्नांकन कर समीप के दूसरे स्कूल में कक्षाएं संचालित कराएं। किसी भी दशा में जर्जर विद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं कराई जाएंगी।