फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में प्रौढ़ की हत्या

भूमि विवाद में प्रौढ़ की हत्या

Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में प्रौढ़ की हत्या
भूमि विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जमीन के झगड़े में कुड़वार क्षेत्र में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतक की पत्नी ने जेठ के तीन बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

कुड़वार क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद (50) का अपने बड़े भाई अताउल्ला के पुत्रों से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार रात आठ बजे मुख्तार घर से निकला और रात साढ़े नौ बजे गांव के बाहर तालाब के पास वह लहूलुहान हालत पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना उसके परिवारीजनों को दी। परिवारीजन मुख्तार को लेकर सीएचसी हसनपुर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार सुबह प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र राय ने जिला अस्पताल पहुंच छानबीन की। थानाध्यक्ष के मुताबिक मुख्तार के बेटे शमशाद ने बताया कि चचेरे भाई हसीब, शकील और नफीस पुत्रगण स्व. अताउल्ला ने उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक मुख्तार के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। एसओ ने बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिवारीजनों ने पहले शव को दफनाने की बात कही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

उधर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित सिंह ने मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में पाया गया कि मुख्तार का फेफड़ा फटा था और उसके ऊपर की हड्डियां पूरी तरह से टूटी थीं। दाहिना पैर टूटा और बाई आंख फूटी थी। डॉ. अमित की मानें तो फेफड़ा फटने से मुख्तार की मौत हो गई। मुख्तार के परिवार में उसकी पत्नी कलीमुल निशा, बेटा शमशाद, नौशाद, इसरार, नूर मोहम्मद और बेटी सबीना, फरजाना व सूफिया हैं। मुख्तार ने फरजाना और सूफिया की शादी कर दी थी। अन्य बच्चों की शादी अभी नहीं हुई है। मुख्तार की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


जमीन के एक टुकड़े का था झगड़ा
कुड़वार। मुख्तार की मां कमरुल निशा के नाम पर एक भूखंड था। कमरूल ने एक लाख रुपये पर गांव के एक व्यक्ति को जमीन रेहन पर दी थी जिसे मुख्तार ने छुड़ा लिया था। उस पर मुख्तार खेती कर रहा था। इसे लेकर मुख्तार का अपने भतीजे हसीब, शकील और नफीस से विवाद चल रहा था। यह विवाद थाने भी पहुंचा था। मुख्तार चाहता था कि जो एक लाख रुपये उसने जमीन को छुड़ाने के लिए दिया है उसका आधा पैसा उसके भतीजे उसे दें इसके बाद वह जमीन उन्हें दे देगा। यह बात भतीजों को मंजूर नहीं थी। इसे लेकर रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed