{"_id":"59f8ac3c4f1c1bc9678b8a27","slug":"161509469244-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकादशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकादशी
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षोल्लास से मनाया गया विष्णु प्रबोधिनी एकादशी पर्व
संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
गन्ने, शकरकंद व सिंघाड़े की दुकानों पर उमड़ी भीड़
फोटो संख्या-1
सुल्तानपुर। विष्णु प्रबोधिनी एकादशी का त्योहार मंगलवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। बाजारों में दिन भर शकरकंद (गंजी), सिंघाड़े व फलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए गन्ने की दुकानों पर दिन भर लोग खरीदारी करते दिखे। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की।
कार्तिक शुक्ल एकादशी को विष्णु प्रबोधिनी व देवोत्थानी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। मंगलवार को इस त्योहार को लोगों ने उल्लास पूर्वक मनाया। मान्यता है विष्णु प्रबोधिनी एकादशी व्रत रखने से साल भर की एकादशी व्रत का पुण्य मिलता है। इसी मान्यता के साथ महिलाओं ने उपवास रख भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु व तरक्की की कामना की। उधर, विष्णु प्रबोधिनी एकादशी को लेकर दिन भर बाजार गुलजार रहा। सब्जी मंडी इलाके में शकरकंद व सिंघाड़े की लगी दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रही। फलों के दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। एकादशी को लेकर शहर में जगह-जगह गन्ने की दुकानें सजी रहीं। डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, तिकोनिया पार्क समेत कई स्थानों पर लगी गन्ने की दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रही। त्योहार को लेकर फलों के दामों पर भी महंगाई की मार रही।