{"_id":"59ef6e094f1c1bce538b9058","slug":"161508863497-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। अकारीपुरवा गांव में सोमवार की देर रात एक छप्पर के मकान में आग लग गई। गनीमत यह रही कि घर में सो रहे परिवारीजन समय रहते नींद से जाग गए और घर से बाहर निकल गए। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव के दक्षिणी छोर पर हरिशंकर यादव का छप्पर का मकान है। सोमवार की रात हरिशंकर छप्पर के नीचे परिवार के साथ लेटे थे। देर रात हरिशंकर चारपाई पर बैठे थे। तभी अचानक छप्पर में आग लग गई । हरिशंकर ने शोर मचाकर परिवारीजनों को नींद से जगा दिया। घर में सो रहे सभी लोग जाग गए और समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित की मानें तो आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।